अजित पवार की मौत के बाद खतरे में पड़ सकता है NCP का भविष्य, राजनीतिक एक्सपर्ट ने बताया कैसे
अजित पवार की मौत के बाद खतरे में पड़ सकता है NCP का भविष्य, राजनीतिक एक्सपर्ट ने बताया कैसे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की बुधवार को विमान दुर्घटना में हुई मौत से न सिर्फ राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार में खालीपन पैदा हो गया है, बल्कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के भविष्य पर भी खतरा मंडराने लगा है। राजनीतिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि पवार के निधन के बाद एनसीपी में नेतृत्व का संकट गहरा सकता है, क्योंकि पार्टी में कोई स्पष्ट दूसरा चेहरा नहीं है। चुनाव चिह्न ‘घड़ी’ के अपना निर्विवाद नेता खो देते ही पार्टी के अस्तित्व और संस्थापक शरद पवार के साथ उसके भविष्य के संबंधों पर सवाल उठने लगे हैं। शरद पवार का राज्यसभा सदस्यता का कार्यकाल इस साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। इस बात की अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या एनसीपी शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के साथ फिर से एकजुट हो सकती है, खासकर इसलिए क्योंकि हाल के महीनों में दोनों गुटों के बीच संबंधों में नरमी देखी गई है।
डोनेट करें