डिफेंस कंपनी को 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा, नई ऊंचाई पर पहुंच गए शेयर
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर BSE में इंट्राडे के दौरान 9% से अधिक चढ़कर 457.95 रुपये पर जा पहुंचे। डिफेंस कंपनी को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1580 करोड़ रुपये का
एयरोस्पेस एंड डिफेंस इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 457.95 रुपये पर जा पहुंचे। नवरत्न कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर कारोबार के आखिर में 8.90 पर्सेंट के उछाल के साथ 453.40 रुपये पर बंद हुए हैं। दिसंबर 2025 तिमाही के शानदार नतीजों के बाद भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में यह उछाल आया है।
कंपनी को हुआ है 1580 करोड़ रुपये का मुनाफा
डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1580 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड मुनाफा हुआ है। नवरत्न कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 21 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स को 1312 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चालू वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड का रेवेन्यू सालाना आधार पर 24 पर्सेंट बढ़कर 7154 करोड़ रुपये रहा है। सितंबर 2025 तिमाही में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स का मुनाफा 1287 करोड़ रुपये था। वहीं, कंपनी का रेवेन्यू सितंबर 2025 तिमाही में 5946 करोड़ रुपये था। चालू वित्त वर्ष के 9 महीनों में BEL का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 3836 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 3196 करोड़ रुपये था।
डोनेट करें