शरीर कर सकता है अपने आप को डिटॉक्स लेकिन आपको करनी होगी ये मदद
अगर आपने भी त्यौहारों की मौज‑मस्ती में खाने‑पीने में ज़्यादा ही लापरवाही कर दी है, तो अब शायद आप डिटॉक्सिफ़िकेशन (या डिटॉक्स) डाइट अपनाने के बारे में सोच रहे हों. यानी कि कुछ हफ़्तों की डाइट से शरीर से टॉक्सिन्स या हानिकारक तत्वों की सफ़ाई करने का इरादा होगा.
लेकिन, चाहे वह जूस फ़ास्ट हो, या कई तरह की एनर्जी या प्रोटीन कम करने वाली डिटॉक्स डाइट, ये फ़ायदेमंद होते भी हैं? दरअसल इस बात के सबूत बहुत कम हैं कि ये डाइट सच में शरीर से टॉक्सिन्स निकालती हैं या वज़न पर काबू पाने में मदद करती हैं.
असल में जब इन डाइट्स का प्रचार किया जाता है तब 'टॉक्सिन्स' शब्द का प्रयोग अनिश्चित और अस्पष्ट तरीके से किया जाता है.
डोनेट करें