दो मिनट में सोने का 'मिलिट्री स्लीप मेथड' क्या है और ये कितना कारगर है?
दो मिनट में सोने का 'मिलिट्री स्लीप मेथड' क्या है और ये कितना कारगर है?
दुनिया भर में लाखों लोग नींद न आने से परेशान हैं. कुछ को सोने में वक़्त लगता है और कुछ अनिद्रा के शिकार हैं.
हर किसी की चाहत है कि उन्हें जल्दी नींद आ जाए. लेकिन कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि 5 से 50 प्रतिशत तक लोग अनिद्रा के शिकार होते हैं.
कुछ लोग तो रात भर करवटें बदलते रहते हैं, लेकिन उन्हें नींद नहीं आती है. सोने के आसान तरीके ढूंढे जाते हैं. इन्हीं में एक 'मिलिट्री स्लीप मेथड' भी है, जो इन दिनों खूब वायरल है.
दावा है कि यह तरीका अपना लेंगे तो आपको सिर्फ़ 2 मिनट में नींद आ जाएगी.
'मिलिट्री स्लीप मेथड' टिकटॉक पर बहुत लोकप्रिय हुआ है. इससे जुड़े वीडियोज पर लाखों व्यूज आते हैं. वीडियोज में इस तरीके को अपनाने के लिए आसान स्टेप्स दिखाए जाते हैं और दावा किया जाता है कि इससे तुरंत नींद आ जाती है.
डोनेट करें