जब बादलों के बीच भटक गया था विमान, घबरा गए थे अजित पवार; तब फडणवीस ने कैसे कराया था शांत
Ajit Pawar Death News: इस वाकये का जिक्र उसी दिन कार्यक्रम में अजित पवार ने खुद सबसे साझा किया था। उन्होंने कहा था कि उदय सामंत ने मुझसे कहा कि उतरने की जगह पर नजर रखें। जैसे ही मैंने खिड़की से लैंडिंग साइट देखी,
Ajit Pawar Plane Crash Death News: बात जुलाई 2024 की है। मॉनसूनी बरसात का मौसम था। आसमान में घने और काले बादलों का डेरा था। उसी बरसाती सुबह में तत्कालीन दोनों उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार उद्योग मंत्री उदय सामंत के साथ एक हेलिकॉप्टर में सवार होकर गढ़चिरौली जा रहे थे। वहां एक स्टील परियोजना का उद्घाटन करना था। जैसे ही चॉपर नागपुर के ऊपर आसमान में गया, बादलों ने रास्ते में डेरा डालना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे बादलों से घिरे आसमान में विजिविलिटी कम होती चली गई और खराब दृश्यता के कारण हेलिकॉप्टर अपने रास्ते से भटक गया।
डोनेट करें