सीरीज हारने के बाद न्यूजीलैंड ने की दमदार वापसी, चौथे मैच में भारत को 50 रनों से हराया
दिल्ली एयरपोर्ट पर बुजुर्ग की मौत; हीरे की अंगूठी हुई गायब, CCTV खंगाल रही पुलिस
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर 4 जनवरी को राजस्थान का एक बेहोश होकर गिर गया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। अब उसके परिवार ने ऐसे आरोप लगाए हैं जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है। परिवार ने आरोप लगाया है कि मेडिकल इमरजेंसी और इलाज के दौरान उनके हाथ से 5 कैरेट की कीमती हीरे की अंगूठी गायब हो गई जो उनकी अनमोल आखिरी निशानी थी। पुलिस ने अब चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए जांच कर रही है।
अजरबैजान के बाकू की उड़ान में होने वाले थे सवार
दिल्ली पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर के अनुसार, यह घटना चार जनवरी को तड़के हुई। दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल तीन पर अचानक 69 वर्षीय एक बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। बुजुर्ग राजस्थान के निवासी थे। वह एक समूह के साथ अजरबैजान के बाकू जाने वाली उड़ान में सवार होने वाले थे। प्रस्थान क्षेत्र में सुबह लगभग चार बजे वह अचानक बेहोश हो गए।
डोनेट करें