सस्ते इंजेक्शन पर रेमडिसिविर का लेबल लगाकर बेचने वाले का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार
लखनऊ. कोरोना से संक्रमित (Corona Virus) मरीजों के इलाज में कारगर रेमडेसिविर इंजेक्शन (Remdesivir Injection) की कालाबाजारी की खबरें जगह-जगह से आ रही हैं. इसी कड़ी में अब उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में पुलिस ने नकली लेबल लगाकर रेमडेसिविर बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस कमिश्नर डी.के ठाकुर ने बताया कि अमीनाबाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है जो एक सस्ते इंजेक्शन पर रेमडेसिविर इंजेक्शन का लेबल लगाकर उसे 15 से 20,000 रुपए में बेचते थे.
पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि यह गिरोह 700 से ज्यादा फर्जी रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचकर लोगों को ठग चुका है और मरीजों की जान को भी संकट में डाल चुका है. यह गिरोह 98 रुपये के PPT 4.5 GM इंजेक्शन पर रेमडेसिविर इंजेक्शन का लेबल लगाता था.