JK India News
RSS के छात्र संगठन ABVP ने किया UGC रूल्स का एक शर्त पर समर्थन, क्या मांग उठा दी
News January 27, 2026

RSS के छात्र संगठन ABVP ने किया UGC रूल्स का एक शर्त पर समर्थन, क्या मांग उठा दी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी हालिया अधिसूचना “विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समता के संवर्धन हेतु) विनियम, 2026” पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे उद्देश्य की दृष्टि से तो महत्वपूर्ण बताया है और इसका समर्थन किया है, लेकिन इसके कुछ प्रावधानों में स्पष्टता और संतुलन की आवश्यकता पर जोर दिया है। ABVP का कहना है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में समान अधिकार, समता और भेदभाव-मुक्त वातावरण की भावना सर्वोपरि होनी चाहिए और यूजीसी सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों का यह दायित्व है कि वे इन मूल्यों को अक्षुण्ण रखें।